खांसी की सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा कौन सी है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 15:23

ठंड शुरू होते ही खांसी ने कर दी हालत खराब? ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी बूटी देंगी तुरंत आराम

How to get rid of a Cough overnight: मौजूदा मौसम में अधिकतर लोग खांसी, जुकाम, गले में खराबी, नाक बंद होना या नाक बहना जैसी आम समस्याओं से पीड़ित हैं। इस मौसम में सूखी खांसी, गीली खांसी या बलगम वाली खांसी और खराश वाली काली खांसी भी परेशान कर सकती है।
 
Ayurveda for Cough: ठंड शुरू होते ही खांसी ने कर दी हालत खराब? ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी बूटी देंगी तुरंत आराम
सर्दियों का मौसम धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। मौसम में बदलाव हो रहा है और सुबह-शाम ठंड महसूस होने लगी है। मौसम में जब भी बदलाव होता है, उसका असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसकी वजह यह है कि बदलते मौसम में इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है। यही वजह है कि मौजूदा मौसम में अधिकतर लोग खांसी, जुकाम, गले में खराबी, नाक बंद होना या नाक बहना जैसी आम समस्याओं से पीड़ित हैं।


खांसी का इलाज क्या है? बदलते मौसम में खांसी आम बात है। इससे आपका सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है। कई बार खांसी इतनी बढ़ जाती है कि आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। इस मौसम में सूखी खांसी, गीली खांसी या बलगम वाली खांसी और खराश वाली काली खांसी भी परेशान कर सकती है। खांसी के साथ आपको शरीर में सुस्ती, सिरदर्द, भूख न लगना और भारीपन का अहसास होता है।


खांसी का आयुर्वेदिक इलाज क्या है? वैसे तो खांसी इलाज के लिए कई घरेलू उपाय और दवाएं उपलब्ध हैं लेकिन आप कुछ आयुर्वेदिक तरीके भी आजमा सकते हैं। भारत सरकार की वेबसाइट नेशनल हेल्थ पोर्टल पर खांसी का आयुर्वेदिक इलाज बताया गया है।
अदरक का रस

खांसी से जल्दी आराम पाने के लिए आप अदरक का रस ले सकते हैं। आपको 14 मिलीलीटर अदरक का रस लेकर उसे समान मात्रा में शहद के साथ मिलाकर दिन में दो बार लेना है।
वासा के पत्ते का रस

वासा को अडूसा के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा आपको कहीं भी मिल सकता है। इसके पत्तों से 7 से 14 मिलीलीटर रस निकाल लें और उसी मात्रा में शहद के साथ दिन में दो बार लेना है।
कमल के बीज का चूर्ण

खांसी की समस्या से जल्दी निजात पाने के लिए आप कमल के फूल के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको 1 से 3 ग्राम कमल के बीज लें और उन्हें शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें, इसे दिन में दो बार ले।
गर्म पानी और शहद भी है असरदार

खांसी को बेअसर करने के लिए आप गर्म पानी और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में शहद मिक्स कर लें और इसे दिन में दो बार लें।
किशमिश और मुलेठी का पाउडर

आप किशमिश, मुलेठी की जड़, खजूर और काली मिर्च को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बना सकते हैं। खांसी से जल्दी राहत पाने के लिए आपको इस्सकी 1 से 3 ग्राम की खुराक को दिन में दो बार 4 से 6 ग्राम शहद के साथ लेना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info